मौसी के घर जाने निकले माँ-बेटे के साथ बीच रास्ते में ही ! || SAGAR TV NEWS ||

 

मौसी के घर जाने निकले माँ बेटे को बस ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। ये दर्दनाक घटना उज्जैन आगर रोड पर हुआ। बताया गया की दोनों बाइक से शाजापुर जा रहे थे। जहाँ जेथल के पास बनी पुलिया के नजदीक आगर जा रही आनन्देश्वरी बस सर्विस की बस ने दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा था।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन जिले के धापला धुता के रहने वाले कंचन बाई और उनका बेटा प्रभु लाल दोनों बाइक से मौसी के घर शाजापुर के लिए निकले थे। जो रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। परिजनों के मुताबिक प्रभु 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था।


By - Sagar tv news
30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.