सागर-घर से ठीकठाक निकले थे पुजारी लेकिन रास्ते में इस हाल में मिले
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गयी। लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि उसे कैसे करंट लगा। ये पूरी घटना सागर जिले के खुरई देहात थाना अंतर्गत आने वाले धनोरा गांव से सामने आयी है। बताया जा रहा है की पुलिस को सूचना मिली थी कि खुरई रोड पर स्थित एक खेत पर युवक का शव पड़ा है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव बरामद किया। मृतक की पहचान धनोरा निवासी महेंद्र चौबे के रूप में की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। लेकिन यह बात साफ नहीं हो सकी है। कि उसको करंट कैसे लगा। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। ऐसी जानकारी है की मृतक महेंद्र चौबे पुजारी का काम करते थे और वे घर से महूना जाट गांव जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद वो इस हालत में मिले।