सागर-खेलते समय 2 साल के मासूम बच्चे के साथ हुआ ऐसा ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई थाना अंतर्गत पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 2 साल के मासूम बच्चे की जान चली गयी। बताया जा रहा है की खुरई शहरी थाने के जरवांस गांव में खेलते समय 2 साल का बच्चा ईट भट्टों के पास बने गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक लकी अहिरवार निवासी बरोदिया नोनागिर थाना देहात खुरई जो अपने पिता सोनू अहिरवार के साथ खेल रहा था। सोनू जरवांस में ईंट भट्टों पर काम करता है। वो गाय को भगाने के लिए चला गया। इतने में बच्चा गड्ढे में गिर गया। उसके दिखाई न देने पर तलाश शुरू की गयी। बच्चे को गड्ढे में भरे पानी से निकाला गया परिजन तत्काल ही उसे खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। खुरई शहरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Sagar tv news
28-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.