समस्या लेकर पहुंचे लोग तो नाराज़ हो गए कलेक्टर छुड़ा लिए मोबाइल || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के शिवपुरी में पानी की समस्या गहरा गई है लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जब यह समस्या बताने के लिए महिलाएं कलेक्टर अक्षय सिंह के पास पहुंची, तो कलेक्टर उनकी समस्या सुनने चेम्बर से बाहर नहीं आए तो महिलाओं ने नारेबाजी शुरू। वहीँ बाहर आकर उन्होंने कड़क तेवर दिखाते हुए वहां मौजूद कुछ लोगों के मोबाइल छीन लिए।
बताया गया की शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 29 और 31 में पानी की भारी किल्लत है। हालात यह हैं। कि लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है। इसी को लेकर महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। जब महिलाओं ने नारेबाजी शुरू की तब कलेक्टर अक्षय सिंह बाहर आये और सख्त लहजे में बोले। वो इतने नाराज हुए की जो लोग इस नजारे को मोबाइल में शूट कर रहे थे, उनके मोबाइल छीन लिए। हालांकि बाद में वापस भी कर दिए थे। लोगों का कहना है कि हमारे यहां पानी की बड़ी दिक्कत है। पानी खरीदना पड़ रहा है।
वहीँ कलेक्टर ने भी माना की वाकई पानी की समस्या है। जिसे दिखवाने की बात कही।


By - Rakesh Bhoj shivpuri
07-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.