सागर में बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह भाजपा की ताकत है युवा मोर्चा

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी को बने हुए 42 साल पूरे हो गए हैं। जिसको लेकर कई जगहों पर आयोजन किये गए। इस मौके पर सागर के परकोटा स्थित अप्सरा काम्प्लेक्स में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल और उनके पिता अशोक अग्रवाल ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के अलावा अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
वहीँ इस दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा की ताकत युवा मोर्चा है जो जितना मजबूत होगा भाजपा भी उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने कहा की युवा मोर्चा जिले में अच्छा काम कर रहा है। युवा जिस तरफ हो जाते हैं राजनीति की दिशा उस तरफ हो जाती है। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरौठिया समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - || SAGAR TV NEWS ||
07-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.