सागर में मवेशी की वजह से यात्री बस के यात्री पहुँच गए अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में सागर ललितपुर नॉन स्टॉप यात्री बस पलटने से हादसा हो गया। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है की एमबी ट्रैवल्स की यात्री बस सागर से ललितपुर जा रही थी। तभी बांदरी थाना अंतर्गत खेजरा फाटक के पास तेज रफ्तार बस के सामने मवेशी आ गया जिसे बचीं के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया की उसमें करीब 50 से 60 लोग बैठे हुए थे। जहाँ करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मालथौन अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


By - Bhansingh Yadav Malthoun
31-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.