सागर-प्रसिद्द रानगिर मंदिर के पुजारी और प्रशासन दान बंटवारे पर फिर आये आमने-सामने ! | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र रानगिर हरसिद्धी माता मंदिर ट्रस्ट में दान के बंटवारे को लेकर हमेशा प्रशासन और पुजारियों के बीच मतभेद बना रहता है। मंदिर पुजारी नहीं चाहते कि श्रद्धालु अपना दान ट्रस्ट की दान पेटी में डालें, क्योंकि उसमें से उन्हें हिस्सा नहीं मिलता, इस कारण मंदिर पुजारी अक्सर ट्रस्ट दान पेटी को कपड़े से ढंक देते हैं। और दूसरी दान पेटी सामने रखते हैं जहाँ भक्तों से उसी पेटी में दान राशी डलवाते हैं। जिसकी चढो़त्तरी मंदिर पुजारियों को मिलती है।
जिस पर कई भक्तों ने आपत्ति ली, उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो सहित अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। जिसमें दोनों दान पेटी जिसमें से एक सफेद रंग की पेटी जो मंदिर ट्रस्ट समिति की है। और दूसरी दान पेटी लाल रंग की जो दूसरे किनारे पर रखी हुई है। सफेद दान पेटी पर पुजारियों ने कपड़ा डालकर ढक दिया। ताकि मंदिर का दान देने वाले दानदाता अपना दान लाल पेटी में ही डालें। लाल पेटी मंदिर पुजारियों की होती है। जिसमें दिया दान ट्रस्ट को नहीं मिलता। जबकि श्रद्धालु पूजा भेंट और दक्षिणा पुजारियों को अलग से देते हैं। तो दूसरी पेटी मंदिर में क्यों रखी जाती है। यह मुद्दा मंदिर समिति की बैठकों में भी उठ चुका है। ऐसा न करने की चेतावनी के बावजूद इसे नज़र अंदाज़ किया गया।
मामले में कमेटी के सचिव तहसीलदार संदीप तिवारी का कहना है की समिति द्वारा निर्णय के मुताबिक 1100 रू का जुर्माना लगाया जाएगा। कोई और बात आती है तो कार्यवाई करेंगे।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
07-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.