अजब प्रेम की गज़ब कहानी 80 साल के दूल्हे ने 36 साल की महिला से रचाई शादी


कहते हैं की उम्र से क्या होता है इश्क़ और दिल तो हमेशा जवां ही रहता है। मोहब्बत के कई अफ़साने भी लिखे गए हैं। ऐसे ही एमपी से अजब प्रेम की एक गज़ब कहानी सामने आयी है। जहाँ 82 साल के दूल्हे ने 36 साल की दुल्हन से शादी रचाई है। मामला कहीं और नहीं एमपी के उज्जैन से सामने आया है। जहाँ 36 साल की इस महिला को 82 साल के इस बुज़ुर्ग से बेपहनाह मोहब्बत हो गयी। दोनों लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहे इसके बाद इन दोनों ने ख़ास अंदाज़ में कोर्ट मैरिज कर ली है। जानकारी के मुताबिक विभा जोशी दुर्भाग्य से विधवा हो गई थी और बामुश्किल अपनी 6 साल की बेटी के साथ गुजर-बसर कर रही थीं। लेकिन उसकी मुलाक़ात कुछ समय पहले 82 साल के एसपी जोशी से हुई। जो लोक निर्माण विभाग की सरकारी सेवा से साल 1999 में रिटायर्ड हो चुके हैं। जिसके बाद दोनों ने एक होने का फैसला किया।


By - sagar tv news
07-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.