यूक्रेन में फंसा सागर का वेदांश आज लौटेगा वतन, अक्षय और शाश्वत भी जल्द लाए जायँगे | SAGAR TV NEWS ||

 

रूस हमले के बाद यूक्रेन में फंसे सागर के 3 स्टूडेंट की वतन वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बच्चों के यूक्रेन में फंसे होने से परिवार वालों का बुरा हाल है। लेकिन अब उनके लिए राहत की खबर सामने आई है। सागर की एकता कॉलोनी में रहने वाले वेदांश रोमानिया से विमान के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। वे शाम को दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं रहली निवासी अक्षय पटेल ओडेसा से रोमानिया के लिए जा रहे हैं।
हालांकि अक्षय रोमानिया बार्डर से करीब 150 किमी पहले जाम में फंस गए है। उनकी बस को आगे निकालने की कोशिश की जा रही है। उधर, यूक्रेन के ऊजहोरोद शहर में फंसे बीना निवासी शाश्वत जैन भारतीय समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे बस के माध्यम से हंगरी बार्डर के लिए रवाना हुए है। जल्द ही सागर के तीनों बेटे अपने घर लौटेंगे।


By - Sagar tv news
27-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.