MP | 2 आरोपी महिला की आंखों में नशीला पाउडर झोंककर ले गए सोने की चैन || SAGAR TV NEWS ||

 

दिनदहाड़े एक महिला की आँखों में नशीला पाउडर झोंककर दो बाइक सवार लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मामला बालाघाट जिले के वारासिवनी नगर के वार्ड नं 1 से सामने आया है। बदमाश सोने की चैन खींचकर ले भागे हैं। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बताया गया कि आरोपी बर्तन साफ करने का पावडर बेचने के बहाने वार्ड में पहुंचे थे। इसी दौरान सुशीला गजभिए उम्र 65 साल को आरोपियों ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद महिला ने तत्काल ही वारासिवनी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली है। इस आधार पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
ऐसी भी जानकारी है की आरोपियों की एक गैंग है जो इन दिनों नगर में बर्तन बार बेचने के बहाने घरों की रेकी करते है। जिसके बाद एकांत का फायदा उठाकर नशीला पॉवडर आंखों में छिड़क कर घटना को अंजाम देते हैं। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है। जिस वार्ड में वारदात हुई उसके बाद सभी चौक- चौराहों पर पुलिस तैनात है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


By - Pankaj Daharwal balaghat
23-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.