जज़्बे को सलाम 20 दिन के बच्चे को लेकर परीक्षा देने पहुंची महिला || STVN INDIA ||

 

मंज़िल क्या है रास्ता क्या है हौसला है तो फासला क्या है। ऐसा ही कर दिखाया है ग्वालियर जिले के आंतरी की रहने वाली महिला प्रियंका बघेल ने, जो 20 दिन के बच्चे को गोद में लेकर परीक्षा देने पहुंचीं। प्रियंका ने शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखी अब पढ़ लिखकर डॉक्टर बनाना चाहती है। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 10 वीं 12 वी कक्षा की परीक्षा शुरू हो गई है। इसका पेपर देने महिला खुद अपने बच्चे को लेकर पहुंचीं और पेपर देकर वापस लौटी।
जानकारी के मुताबिक प्रियंका बघेल की दो साल पहले शादी हो गई थी। जब वह दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। लेकिन प्रियंका ने अपने आगे पढ़ने का जुनून जिंदा रखा उसने पहले परिवार वालों को मनाया, जब वह 12वीं में पढ़ाई कर रही तो वह गर्भवती हो गई। एग्जाम के ठीक पहले उसने बेटे को जन्म दिया जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित होने लगी। लेकिन प्रियंका कहती है की उसके परिवार वालों ने उसका पूरा सहयोग किया। वो घर के कामकाज के अलावा बच्चे को भी संभालती है और रात को पढ़ाई करती थी। वहीँ स्कूल प्रबंधन ने एग्जाम देने परेशानी होने पर स्कूल परिसर में उसके पति के रहने की अनुमति दी है ताकि वो बच्चे की देखभाल कर सके।
प्रियंका आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है।


By - Sagar tv news
18-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.