सागर- खाना खाने की बात अनबन हुई तो दोस्त पर उड़ेला गर्म तेल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आयी। जहाँ खाना खाने के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया है। ये घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। जहाँ राहतगढ़ इलाके में यूपी के कुशीनगर से मजदूरी करने आये कुछ मजदूर खाना बना रहे थे। इसी दौरान लल्लन चौधरी और ब्रजेश पटेल दोनो में खाने की बात को लेकर विवाद हो गया इस पर आरोपी ब्रजेश ने लल्लन पर गर्म तेल डाल दिया। जिससे उसका चेहरा झुलस गया। पीड़ित का इलाज सामुदायिक अस्पताल में करवाया गया। दोनो मजदूर यूपी से यहाँ पर मजदूरी करने आये थे और साथ में ही मजदूरी करते थे। इसलिए शुरूआत में थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। लेकिन लल्लन की तबियत में सुधार ना होने के कारण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है वहीँ उसे इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल भी रैफर किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ब्रजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसे कल न्यायालय पेश किया जाएगा इसको लेकर थाने के एसआई मृत्युंजय गुप्ता ने जानकारी दी।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
06-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.