सागर- डॉक्टरों ने प्रैक्टिकल करके वेंटिलेटर के अलावा इंटूबेशन करना सिखाया || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज में टी बी और चेस्ट विभाग, निश्चेतना विभाग के अलावा आई.एम.ए (IMA) के तत्वावधान में आईसीयू, वेंटिलेटर, इंटूबेशन और दवाइयों से सम्बंधित एडवांस्ड इन्वेसिव वेंटिलेशन वर्कशॉप आयोजित की गयी। इसमें मेडिकल कालेज निश्चेतना विभाग के चिकित्सक डाक्टर अमित जैन, डॉक्टर मोहम्मद इलयास ने व्याख्यान दिया और प्रैक्टिकल तरीक़े से वेंटिलेटर के अलावा इंटूबेशन करना सिखाया। इस वर्कशॉप में वेंटिलेटर के कई मोड्स और उससे सम्बन्धित मरीज़ों को मैनेज करने में जो परेशानियां आती हैं। उससे सम्बन्धित जानकारी दी गयी। ICU में कई तरह की दवाइयों का सही इस्तेमाल के सम्बन्धित भी जानकारी दी गयी। इस संगोष्ठी में डाक्टर तल्हा साद, डाक्टर मनीष जैन, डाक्टर सत्येंद्र मिश्रा, डाक्टर देवप्रिय, डाक्टर अनुराग जैन, डाक्टर देबाशीष,डाक्टर हिंदेश्वरी समेत अन्य स्टाफ मौजूद था।


By - Sagar tv news
01-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.