सागर- मंत्री के इलाके में प्रदर्शन के दौरान बिगड़ी स्थिति मौके पर भारी पुलिस
सागर जिले के खुरई में उस वक़्त माहौल गरमा गया जब सेल्फी पॉइंट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। जहाँ नगर पालिका के पास भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने आ गए जिससे इलाका छावनी में तब्दील हो गया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। जिससे भीड़ तितर बितर हुई। गौरतलब है कि बीते 17 जनवरी को ऑफिसर कॉलोनी में एसडीएम बंगले के पास सेल्फी पाइंट को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। इसके अलावा सहोद्रा राय वार्ड में भी सेल्फी प्वाइंट को क्षतिग्रस्त किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज किया। इसको ;लेकर जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 8 लोगों को झूठे मामले में फंसाया गया है। वहीं भाजपा आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। जिससे स्थिति बिगड़ी