सागर में बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में विवाद हो गया। गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने घरों पर पथराव कर दिया और बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला। स्थिति को नियंत्रण में लेने के बाद उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को ग्राम गनियारी में दिलीप अहिरवार की शादी थी। वह घोड़े पर बैठकर पूजन के लिए जा रहा था। इसी बात को लेकर गांव के एक पक्ष को आपत्ति थी। स्थिति गरमाते देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दूल्हे की रास निकलवाई। शाम को बारात गांव से चली गई। जिसके बाद गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने शादी वाले घर और आसपास के घरों पर पथराव कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हंगामा होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जानकारी हुए