सागर/रहली में धान खरीदी के आखरी दिन किसी को मैसेज आये किसी को नहीं || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के रहली में धान खरीदी किसानों की आफत बन गई है। जहाँ किसानों के धान की तुलाई न होने से वो परेशान हैं। दरअसल धान खरीदी की अवधि ख़त्म हो जाने के आख़िरी दिन किसानों को मैसेज आया, लेकिन जब वो अगले दिन तुलाई के लिए संबंधित केंद्र पहुंचे तो उनको टोकन दे दिए गए। लेकिन तुलाई नही गयी जिससे किसानों में आक्रोश है। आखिर दिन कई किसानों को तुलाई का मैसेज भेजा गया। तो कुछ किसानों को मैसेज तुलाई के आखरी दिन तक नहीं मिला। जिससे किसान भी असमंजस में है की क्या करें।
किसान नंदराम ने बताया की आखरी दिन उसे एसएमएस मिला। जब खरीदी केंद्र पहुंचे तो तुलाई करने को मना कर दिया। बताया की साइट बंद हो गई है। दो दिन से ट्रेक्टर यहीं खड़ा है लेकिन तुलाई नही हो पा रही।
तो इसको लेकर रहली के खरीदी केंद्र संचालक अमन राय ने बताया की आख़िरी दिन एक साथ कई किसानों को मैसेज भेजे थे। एक साथ बहुत से किसान आये एक साथ सभी किसानों की तुलाई संभव नहीं है
मामले में फ़ूड इंस्पेक्टर निशांत पांडेय ने जानकारी दी।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
17-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.