सागर के मकरोनिया में व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे कलेक्टर || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में शनिवार शाम को कलेक्टर दीपक आर्य ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रोको-टोको अभियान के तहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सागर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए लोगों को मास्क और कोरोना के नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए लापरवाही बरतने वालों के चालान भी काटे गए। साथ ही निशुल्क मास्क भी बांटे। इस दौरान अवंति बाई प्रतिमा के आसपास फैले अतिक्रमण को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए जल्द ही अतिक्रमण हटाने नगर पालिका इंजीनियर देवेन्द्र धाकड़ को निर्देश दिए। कलेक्टर दीपक आर्य ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मकरोनिया चौराहे से लेकर राजाखेड़ी चौराहे तक रोको-टोको अभियान के अंतर्गत पैदल व्यवस्थाओं को देखा। इसको लेकर कलेक्टर ने कहा की केस काफी आ रहे हैं। इसलिए लोगों को लगातार समझाइश दे रहे हैं।


By - Sagar tv news
16-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.