आरक्षक ने पत्नी का गोली मारकर किया Murder | TOP_10_MadhyaPradesh 11/01/2022 || STVN INDIA ||

 

लूडो के विवाद में दोस्त की हत्या
बैरसिया इलाके में ग्राम सेमराकलां में लूडो खेलने के दौरान हार-जीत के रुपयों को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। जबकि, इस खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल लगाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


सागर में कोरोना से दूसरी युवा मौत
सागर में कोरोना से दूसरे दिन 22 साल के युवक की मौत हो गई। संत कवीर वार्ड मोतीनगर निवासी युवक को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैंपल लेने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों के मुताबिक उसके फेफड़ों में पानी जमा होने से सीवियर निमोनिया मौत की वजह बना।

तालाब की धंसकी मिट्‌टी, मौत
शिवपुरी जिले के बैराड़ में जेसीबी धोते समय तालाब की मिट्टी धसक गई। जिसमें एक जेसीबी डूब गई। हादसे में जेसीबी के हेल्पर धनराज की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। घटना के बाद जेसीबी को एक पोकलेन की सहायता से बाहर निकाला गया।


दमोह में ट्रेन हादसे में महिला की मौत
दमोह से करीब 5 किलोमीटर दूर समन्ना गांव के पास रेलवे ट्रेक के बाजू में एक महिला का शव मिला है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे बिलासपुर भोपाल पैसेंजर ट्रेन के चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि एक महिला ट्रेन से टकरा गई है।

ये संस्कार सिखाने वाली प्रोफेसर हैं
किसी शिक्षक के कंधों पर बच्चों को संस्कार सिखाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन भोपाल में एक महिला प्रोफेसर खुद ही संस्कार भूल गईं और गुस्से में आकर एक फल वाले के ठेले के फल सड़क पर बिखेर दिए। फल वाले का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके फल का ठेला प्रोफेसर की कार से टकरा गया था।


मंत्री ने मोबाइल की टॉर्च से देखी बर्बाद फसलें
MP के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र सांची में बर्बाद फसलों को देखने पहुंचे। शाम को अंधेरा होने पर उन्होंने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में नष्ट फसलों को देखा। स्वास्थ्य मंत्री ने किसानों से चर्चा कर फसलों को हुई क्षति की जानकारी ली।

जनता पर भारी वर्दी का रौब
रीवा में महिला होमगार्ड ने बाइक का पहिया छू जाने पर चालक से अपनी पैंट साफ कराई। उसे सबके सामने तमाचा जड़ा। फिर आगे बढ़ गई। मामला सिरमौर चौराहे का है। सोमवार की इस घटना का VIDEO सामने आया है।

कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मारी गोली
मुरैना में एक पुलिस आरक्षक ने अपनी सरकारी रायफल से अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली मारकर वह सीधे वापस कोतवाली थाने आया और रायफल सहित सरेंडर कर दिया। घटना रात 12 बजे की है। पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।


जाल में फसा अजगर
खरगोन में मछली पकड़ने के लिए नदी में लगाए जाल में एक अजगर फंस गया। जाल बाहर निकालते ही अजगर को देख मछुआरे के होश उड़ गए। जाल में करीब 9 फीट लंबा अजगर था। मछुआरे की सूचना पर वन विभाग का अमल सर्प मित्र के साथ पहुंचे।जाल को ब्लेड की मदद से काटकर बाहर निकाला गया।


खर्राटा पसंद नहीं है MP के तेंदुए को
MP के तेंदुओं को खर्राटे पसंद नहीं हैं। यह हम नहीं, खुद वन मंत्री कुंवर विजय शाह कह रहे हैं। वन मंत्री का एक VIDEO सामने आया है, जिसमें वह हंसते हुए बता रहे हैं कि तेंदुए ने मजदूर पर हमला क्यों किया? मजदूर द्वारा लिए जा रहे खर्राटे की आवाज तेंदुए को पसंद नहीं आई।

 

 


By - Sagar tv news
11-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.