MP में बादलों से घिरा सागर, कोहरा छाया कड़ाके की ठण्ड

एमपी में ओले-बारिश के बाद अब कोहरा मुसीबत बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। रात का पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया। तापमान के नीचे आने से ठंड बढ़ गई।सागर में सुबह से कोहरा छाया  रहा   पूरा शहर कोहरे के आगोश में रहा।   एक सप्ताह तक इसी तरह ठंडक रहेगी। मौसम विभाग की  माने तो अभी रात का पारा और नीचे आएगा। दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड रहेगी । दिन में अधिकतम पारा 20 से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। प्रदेश के 21 जिलों में दो दिन तक शीतलहर चलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सागर में सीजन का पहला मावठा मंगलवार को गिरा। जिसके बाद मौसम ने करवट बदली और तापमान में गिरावट आई। सर्द हवाएं चलने से वातावरण में ठिठुरन बढ़ी। बुधवार को नौगांव शहर सबसे ठंडा रहा है। दूसरे नंबर पर सागर रहा।


By - agar tv news
30-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.