सागर- संयुक्त संचालिका जब अचानक पहुंची अस्पताल तो मिली ढेरों खामियां
सागर संभाग की संयुक्त स्वास्थ्य संचालक डॉक्टर नीना गिडियन बुधवार को सागर जिले के जैसीनगर सामुदायिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कई अनियमितताएं मिली, यहां तक की ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, वार्डों में कई अव्यवस्थाएं पायी। स्टोर रूम में एक्सपायरी दवाइयां मिली जिस पर संयुक्त स्वास्थ्य संचालक डॉ नीना गिडियन जमकर नाराज हुई। इसके बाद उन्होंने सभी स्टाफ को समझाइश दी कि अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारना है। इसलिए सभी लगन से काम करें। जानकारी देते हुए डॉ नीना गिडियन ने बताया की अस्पताल में लेबर रूम में ठीक-ठाक व्यवस्था लगी। लेकिन ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य वार्डों में व्यवस्थाएं ठीक नहीं थी। दवाइयां भी एक्सपायरी मिली है। सभी अव्यवस्थाओं को यहां के स्टाफ को नोट कराई हैं। और 15 दिन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की वो पंद्रह दिन बाद दोबारा अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। रात में भी अस्पताल में डॉक्टर उपस्थित रहेंगे इसकी व्यवस्था की जा रही है।