शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ टीम को निकालने में लग गए 5 घंटे || SAGAR TV NEWS ||
एक तेंदुआ शिकारियों द्वारा फंसाये गए जाल में फंस गया था जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा। मामला ग्वालियर जिले के सांतउ स्थित शीतला माता मंदिर के पास कुशापुरा गांव का है जहाँ जंगल में तेंदुआ शिकारियों के जाल में फंस गया था। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी थी जिसके बाद अफसरों ने चिड़ियाघर की टीम को बुलाया। संयुक्त टीम रेसक्यू करने मौके पर पहुंची और पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को चिड़ियाघर लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी मानीटरिंग की जा रही है। यह व्यस्क तेंदुआ है जो खरगोश,सुअर के शिकार के लिए बिछाए जाने वाले जाल में फंस गया था। डीएफओ बृजेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक पहले तेंदुए की घेराबंदी की गई और ट्रंकलाइज किया गया। इसके बाद तेंदुए के बेहोश होते ही मैटल ट्रैप हटाकर उसे रेस्क्यू किया। उसे कुछ दिन रखने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।