सागर में 8 डिग्री पारा लुढ़कने बढ़ी ठंड, आगे क्या होगा देखिए || SAGAR TV NEWS ||

 

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं से सागर जिला शीतलहर की चपेट में है। सर्दी के इस सीजन में शनिवार की रात सबसे सर्द रात रही। लगातार चल रही शीतलहर से दिन के साथ रात में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार रात न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले सागर का न्यूनतम पारा 13.2 डिग्री था। लेकिन अचानक चली शीतलहर से दो दिन में न्यूनतम तापमान में 8.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को सुबह से कंपकंपा देने वाली सर्दी रही। ठंडी हवाएं चलने से लोग गर्म कपड़ों और अलाव जलाकर बैठे रहे।
मौसम विभाग के अनुसार सागर जिले में लगातार ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। आगामी एक सप्ताह तक कंडाके की सर्दी का दौर रह सकता है।


By - Sarag tv news
19-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.