सागर-मेट्रिमोनियल साइट पर हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया रेप || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सागर की रहने वाली युवती की मेट्रिमोनियल साइट पर राजस्थान के जोधपुर निवासी युवक से जान-पहचान हुई। यह पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने शादी देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया। मामले में युवती ने सागर के मकरोनिया थाने में शिकायत की।पुलिस ने केस दर्ज किया है। सूचना के अनुसार सागर के गायत्री नगर की रहने वाली 32 वर्षीय युवती की मेट्रिमोनियल साइट पर राजस्थान की जोधपुर सिटी निवासी गौरेश बोहरा से जान-पहचान हुई। वर्ष 2020 में दोनों एक शादी समारोह में मिले। इसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई थी।