MP में अगले 3 दिन ऐसी ही शीतलहर चलेगी बढ़ेगी ठण्ड || SAGAR TV NEWS ||

 

उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में पहली बार सागर, सिवनी, नौगांव और गुना में शीतलहर चली। इंदौर और भोपाल में भी इस सीजन में पहली बार रात सर्द रही। सागर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड के आसार बने हुए हैं। यहां गुरवार सुबह से ही शीट लहर चल रही हैं मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक तीन दिन तक इसी तरह सर्दी रहेगी। भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान और नीचे आ सकता है। 25 दिसंबर के बाद एक बार फिर तापमान-कम ज्यादा होगा।मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर में बर्फबारी के कारण प्रदेश में कई जगह पर रात का पारा 8 डिग्री तक नीचे आ गया है। दक्षिण भारत में एक चक्रवाती घेरा बना है। यह हिंद महासागर के आसपास है। इसके कारण अगले पांच-छह दिन भूमध्य सागर की तरफ कोई हलचल नहीं रहेगी। इसका सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल में रहेगा।


By - Sarag tv news
18-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.