MP | एक्टिवा सवार बदमाशों ने रिटायर्ड जज की बहू का पर्स छीना, || SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर में महज चार घंटों में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। दोनों वारादातों में आरोपी एक्टिवा सवार ही हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों ही वारदातों को समान आरोपियों द्वारा अंजाम दिया गया है। कारण है कि दोपहर डेढ़ बजे एक्टिवा सवारों ने रिटायर्ड जज की बहू का पर्स छीना। महज 3 घंटे बाद ही लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक्टिवा सवारों ने ही स्कूल टीचर को लूटा। एमआईजी थाना क्षेत्र की वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।गुरुवार दोपहर लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित अंकुर आंगन की रहने वाली 42 वर्षीय अनामिका पति अजीतसिंह सेंगर से बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स छीनने की कोशिश की। पर्स छीनने के लिए बदमाशों ने आराधना को खींचा। वह स्कूटर समेत गिर गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अनामिका के ससुर रिटायर्ड जज हैं।


By - Sarag tv news
17-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.