टैक्सी न छोड़ने पर आरटीओ ऑफिस में परिवार ने मचाया जोरदार हंगामा

छतरपुर आरटीओ ऑफिस में उस समय हंगामा मच गया जब आरटीओ द्वारा बिना दस्तावेज में जप्त टैक्सी को छोडने की मांग की जा रही थी। लेकिन जब आरटीओ बाहर नहीं आये तो इस टैक्सी चालक के परिजनों ने आरटीओ ऑफिस में पथराव कर दिया। और युवक आरटीओ के चेंबर की ओर पत्थर लेकर मारने दौड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा। पथराव देख ऑफिस में हंगामा होने लगा। फिर परिवार के लोगों ने आरटीओ ऑफिस से बाहर निकलकर सागर-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर आरटीओ से बात कर इस मामले को निपटाने की बात कही। बवाल कर रहे टैक्सी चालक के परिजनों का आरोप है। कि आरटीओ ने उसकी टैक्सी जप्त की थी जिससे परेशान होकर उसके पिता की मौत हो गई। उसके छह भाई हैं। सब उसी टैक्सी पर निभर्र थे लेकिन टैक्सी जप्त होने से उनका परिवार आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है।
मामले में आरटीओ विक्रम सिंह कंग का कहना है। की उच्च न्यायालय के आदेश पर बिना दस्तावेज की टैक्सी पर कारवाई की जा रही है। उसी आधार पर टैक्सी जप्त कर न्यायालय मे कारवाई के लिये भेजी थी।

 


By - sagar tv news
15-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.