नगर निगम के राजस्व निरीक्षक को 6 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा || SAGAR TV NEWS ||

 

जबलपुर की लोकायुक्त पुलिस ने कटनी नगर निगम कार्यालय में दबिश देते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक को 6 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा एक व्यक्ति से नामांतरण के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत की जांच के बाद जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही की। जिससे नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया।
जबलपुर लोकायुक्त के अधिकारी ने बताया कि कटनी के कावस जी वार्ड भट्ठा मोहल्ला निवासी सुरेश वंशकार अपने माता-पिता के मकान को अपने नाम पर करवाने के लिए नगर निगम में नामातंरण आवेदन दिया था। सहायक राजस्व निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव ने आवेदक सुरेश वंशकार से 6 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने लोकायुक्त पुलिस से की। जिसकी जांच करते हुए राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई और जैसे ही आवेदक सुरेश ने रिश्वत की राशि राजस्व निरीक्षक को दी। वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने धरदबोचा। कार्यवाही को उप पुलिस अधीक्षक जे पी वर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।


By - amar tambrkar katni (M.P.)
15-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.