सागर-ईसाई मिशनरी के आश्रम के फादर सहित दो लोगो पर मामला दर्ज || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले की केंट पुलिस ने ईसाई मिशनरी के सेवाधाम बाल आश्रम के फादर सहित दो लोगो पर मामला दर्ज किया है, केंट पुलिस ने दोनों लोगो पर किशोर न्याय बालको का सरंक्षण अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दे कि मामला 5 दिसंबर का है, जहां छात्र द्वारा बरारू स्थित सेवा धाम आश्रम में गौ मांस खिलाने की जानकारी अभिभावक को दी गई थी। जिसमे नाबालिग बच्चे ने बताया था कि आश्रम में उनके साथ मारपीट की जाती है और जबरन गौ मास खिलाया गया और अन्य गतिविधिया करवाई जा रही है।

परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कार्यवाही नहीं होने पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने संज्ञान लेकर 48 घंटे में कार्यवाही करने का पुलिस को नोटिस दिया था।

पुलिस ने जांच में संस्था द्वारा खाने में गाय का माँस खिलाना और ईसाइ धर्म के लिए बच्चो को प्रेरित करना या इसके लिये परेशान करना नही पाया है। लेकिन पीडित बालक द्वारा अपने कथन में आश्रम के फादर एक अन्य द्वारा मारपीट करने की बात बताई गयी, पुलिस ने इसमें विधिक राय ले कर पीड़ित बच्चे के कथनों के आधार पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने अपनी जांच में कहा है कि कैंट पुलिस ने बच्चे सहित 15 लोगों के कथन लिए हैं, इसमें पीड़ित बच्चे और उसके पिता को छोड़कर किसी भी अन्य व्यक्ति ने गाय का मांस खिलाने की बात का समर्थन नहीं किया है।


By - Sarag tv news
14-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.