सराफा कारीगर को Goli मारकर डेढ़ किलो सोने के जेवर लूटे कारीगर की गई जान || SAGAR TV NEWS ||
आभूषण बनाने वाले एक कारीगर को दो गोलियां मारकर करीब डेढ़ किलो वजनी जेवर से भरा लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना खरगोन जिले के सनावद नगर से सामने आयी है। जहाँ बीती रात करीब 11 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना में 35 साल के कारीगर इबादुल हक उर्फ बबलू शेख की मौत हो गई। घटना के दौरान इबादुल सराफा बाजार से घर जा रहा था। तभी दो व्यक्ति बाइक से उसके पास पहुंचे और विवाद करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने तीन फायर करे। जिसमें दो गोलियां इबादुल को लगी। रात के समय फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसपी सिद्धार्थ चौधरी भी मौके पर पहुंचे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। दावा किया जा रहा है की जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। मामले में पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के साथ ही संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।