सागर-अजब-गजब मामला, एक भैंस दो मालिक...


सागर की सानौधा पुलिस ने 10 दिन से गुमी भैंस को उसके असली मालिक के घर तक पहुंचाया है। मामला यह है कि भैंस पर दो लोग अपना दावा कर रहे थे कि भैंस उनकी है लेकिन पुलिस ये तय नहीं कर पा रही थी कि भैंस का असली मालिक दोनों में से आखिर कौन है? फिर पुलिस ने भैंस को लाकर चौराहे पर स्वतंत्र छोड़ दिया और वह चलकर अपने असली मालिक के घर पहुंच गई। इस तरह इस मामले में पुलिस ने प्रकृति के न्याय के सिद्धांत को अपनाते हुए भैंस के असली मालिक को खोजकर भैंस उसके हवाले कर दी।
सानौधा थाना प्रभारी अनुपमा शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक़ परसोरिया के शमशेर नट ने आवेदन दिया था कि उसकी भैंस 10 दिन से गुम है। अमोदा गांव के निरपत लोधी के बेटे ने भैंस को अपने घर बांध लिया और वह भी थाने आकर कहने लगा कि शमशेर नट मेरी भैंस को अपनी भैंस बता रहा है। इस तरह दोनों उस पर अपने दावे करने लगे। थाना प्रभारी ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछा लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद रविवार को पुलिस ने भैंस को चौराहे पर खुला छोड़ दिया और वह सीधे शमशेर नट के घर पहुंच गई।


By - Anuj gautam
13-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.