शादी समारोह में क्रेन की रस्सी टूटने से दूल्हा-दुल्हन गिरे धड़ाम || STVN INDIA ||
शादी समारोह में क्रेन की रस्सी टूटने से दूल्हा-दुल्हन गिरे धड़ाम || STVN INDIA ||
एक शादी समारोह के दौरान गंभीर हादसा हो गया। आतिशबाजी के बीच शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन को एक गोल रिंग में क्रेन से उपर उठाया जा रहा था। ठीक उसी समय क्रेन की रस्सी टूटने से दोनों मंच पर नीचे गिर पड़े। जिससे दोनों को चोटें आई हैं। घटना रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक होटल की है। जहाँ शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई थी। हादसा इवेंट कंपनी की गलती से हुआ। हालांकि परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। शादी के समय मंच पर आतिशबाजी हो रही थी। शादी में शामिल लोगों की खुशी दुल्हा-दुल्हन के गिरने से चीख पुकार मच गयी।