सागर - युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त हुए युवा भाजपा नेता का भव्य स्वागत
हाल ही में सागर के युवा भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके बाद वो सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ पहुंचे। जहाँ नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव पीपरा का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों के साथ आतिशबाजी कर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाठक और युवा नेता मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत उनके साथ राहतगढ़ पहुंचे। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस पर उन्होंने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार जताया।