सागर/खुरई- पति से परेशान पत्नी ने केरोसिन उड़ेलकर लगा ली आग
सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से परेशान होकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना रेंगुवा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 40 साल की दीपा अहिरवार का अपने पति राजकुमार अहिरवार से विवाद हो गया था। महिला का कहना है। कि उसके पति की पहले से एक शादी हो चुकी है। उसने गुमराह कर उससे शादी की और अब वह आए दिन विवाद करता है। साथ ही साथ घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता है। जिससे वह आर्थिक तंगी से गुजर रही है। जिसके चलते महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिसे तत्काल स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद करीब 60 प्रतिशत जली हुई हालत में जिला अस्पताल किया गया है।