सागर में फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले अपराधी को राहतगढ़ पुलिस ने पकड़ा

बीते दिनों सागर में एक अपराधी ने पत्रकार वार्ता आयोजित की थी जिसमें उसने हथियार बेचने और पैसों के लेनदेन के कुछ लोगों पर आरोप लगाए थे। मामले में सागर जिले के राहतगढ़ पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायलय में पेश किया।
बताया गया की इंदौर का रहने वाला आरोपी इमरान जिस पर कई इंदौर,देवास सोनकच्छ में हत्या हत्या के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं उसने सागर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जहाँ राहतगढ़ के कुछ लोगो को हथियार बेचे जाने का जिक्र भी किया था। लेकिन जब राहतगढ़ पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहराई से पूछताछ की तो इसमें डेढ़ लाख रुपयों का लेनदेन सामने आया। आरोपी इमरान को राहतगढ़ निवासी आसिफ कुरैशी से डेढ़ लाख रुपए लेना थे। अपने पैसे निकालने के लिये आरोपी ने इस तरह की पूरी कहानी रची थी। वह करीब 2 साल से राहतगढ़ में रह रहा था आरोपी इमरान ने अपने कबूल नामे में बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर ही उसने यह फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
वहीं पुलिस ने आरोपी पर फर्जी तरीके से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और लोगों की छवि धूमिल करने के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। मामले में थाना प्रभारी आनंद राज ने जानकारी दी।

 

 

 

 


By - sagar tv news
11-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.