MP | चलती बस में अचानक लग गयी आग सवारियों में मच गया हड़कंप || SAGAR TV NEWS ||

 

एक चलती बस में अचानक से धुंआ निकलने लगा जिससे अफरा तफरी मच गयी और सवारियों में हड़कंप मच गया। घटना एमपी के सतना से सामने आयी। हादसा सोहावल देवी मंदिर के पास हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया गया की कोटा कोच बस जो कि पन्ना की ओर जा रही थी। तभी अचानक उसके इंजन से धुंआ उठने लगा था। देखते ही देखते धुंआ बढ़ता गया। तुरंत ही बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस सड़क के किनारे लगाई और तुरंत सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरवाया। जिसके बाद आग को काबू किया गया। गनीमत की बात ये है की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


By - Sarag tv news
11-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.