सागर-भगवान राम की बारात में ग़दर मचाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बीना नगरपालिका के सामने स्टेशन रोड पर युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं बता दे की श्री राम महा बारात का आयोजन किया गया था। वहीं भीड़ भाड़ में नगरपालिका के सामने स्टेशन रोड पर 19 वर्षीय युवक रोहित पर धक्का-मुक्की के विवाद में आरोपियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका इलाज सागर जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर 307 के तहत मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी कमल निगवाल के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक अहिरवार निवासी भीम वार्ड व एक नाबालिग को कोर्ट में पेश किया है।