केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से सागर-विदिशा सहित 12 जिलों से दूर होगा पानी का संकट

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात मिली है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केन-बेतवा नदी को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट में 44,605 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसका 90% खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। इसके तहत 176 किलोमीटर की लिंक कैनाल का निर्माण किया जाएगा। जिससे दोनों नदियों को जोड़ा जा सके। प्रोजेक्ट के अस्तित्व में आने के बाद मध्य प्रदेश के सागर-विदिशा सहित 12 जिलों को पानी मिलेगा। इसके साथ ही 10 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी। जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 8 साल लगेंगे।
वहीँ इसको लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की बहुत बड़ी उपलब्धि हमारे लिए मिली है।
इस कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा की ये बहुत अच्छा है और ये कोई आज की मेहनत नहीं है बल्कि सालों की मेहनत का नतीजा है। जो केन-बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी मिली है।


By - sagar tv news
09-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.