MP | देवर ने बेटे के साथ किया भाभी का Murder भतीजा अस्पताल में CCTV आया सामने || SAGAR TV NEWS ||
बीच सड़क पर एक हृदय विदारक घटना सामने आयी है। जहाँ पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपने लड़के के साथ भाभी और भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना एमपी के शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र से सामने आयी है। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं। इसलिए हम आपको ये मंज़र बता नहीं सकते। जानकारी के मुताबिक इस पारिवारक विवाद में देवर ने अपने लड़के के साथ भाभी मंजू भार्गव और भतीजे गिर्राज पर हमला बोल दिया। जिससे भाभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीँ भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।