मुख्यमंत्री आ रहे सागर व्यवस्थाएं देखने पहुंचे दो कैबिनेट मंत्री और विधायक


शुक्रवार को मुख्यमंत्री सागर आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन ने ताबड़तोड़ तैयारियां शुरू कर दी थी जो अंतिम चरणों में हैं। सागर के पीटीसी ग्राउंड में सीएम की सभा होगी। जिसका जायजा लेने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह, नगर विधायक शैलेन्द्र जैन मौजूद थे सभी ने यहां मंच से व्यवस्थाएं देखी और प्रशासनिक अमले से जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर मुकेश शुक्ला, कलेक्टर दीपक आर्य एसपी तरुण नायक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हालांकि ये तो तय है। की मुख्यमंत्री के सागर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका समय डिसाइड नहीं हुआ है। लेकिन ऐसी जानकारी है। की पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर से वो लैंड होंगे। इसके बाद वो लाखा बंजारा झील के कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे। साथ ही एलिवेटेड कॉरिडोर के काम का निरीक्षण करेंगे। वहीँ पीटीसी में आमसभा को सम्बोधित किया जायेगा। सतह ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का भी जायजा लेंगे। इसको लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
09-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.