जब निकली रामराजा की राजशी ठाट वाट से निकली बारात


निवाडी जिले की बुन्देल खण्ड की अयोध्या कही जाने वली पर्टयन एव धार्मिक नगरी ओरछा में भगवान राम राजा के रूप में विराजमान हैविवाह पंचमी के अवसर पर श्री रामराजा की बारात राजशी ठाट वाट से निकाली गयीविवाह पंचमी के अवसर पर पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया घर घर दीप जलाये गये ।संध्या कालीन बेला में रामराजा मंदिर से भगवान राम पालकी में विराजमान होकर राजशी ठाट बाट के साथ बैण्ड बाजो के साथ ओरछा नगर में निकले,सबसे पहले राजा राम दूहला बने उनका टीका म प्र सरकार के PWD मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव,कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने किया इसके बाद बारात ओरछा नगर में निकली जहां लोगों ने घर घर अपने दरवाजे पर भगवान का टीका किया ।
बता दे की पिछले 450 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मंदिर से बरात निकलने पर मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों द्वारा भगवान को सशस्त्र सलामी दी गई इसके बाद बारात नगर में शान ओ शौकत से निकाली गयी हैं बारात में भगवान राम लक्ष्मण हनुमान शिव के स्वरूप बनाकर लोग निकले और बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते पूरे नगर में बारात के साथ घुमें और वारात का आनंद लिया। वही चार दिवसीय रामराजा विवाह महोत्सव का कुआर कलेवा के साथ समापन हो गया ।


By - sagar tv news
09-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.