खेत में फसल के बीच छिपकर बैठा था बाघ लोगों ने देखा तो उड़ गए होश फिर...|| SAGAR TV NEWS ||

 

जब लोग सुबह के समय अपने खेत जा रहे थे उसी समय उन्हें बाघ की दहाड़ सुनाई दी जिससे वो सहम गए। ये मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान और अमरपाटन के बीच बसे सेमरिया गांव से सामने आया। खेत में अरहर की फसल लगी थी और बीच में बाघ छिपकर बैठा था जो रह-रहकर दहाड़ रहा था। लोगों ने पहले तो सोचा कि कोई और जानवर है। लेकिन जब उन्हें बाघ दिखाई दिया तो उनके होश उड़ गए। दहशत के बीच लोग दबे पांव वापस पीछे लौट आए। और गांव के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद मुकंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी और वन विभाग को जानकारी दी गयी। जहाँ मुकंदपुर वाइट टाइगर सफारी प्रबंधन के डायरेक्टर संजय रायखेड़े वन अमले के साथ सेमरिया पहुंचे। और बाघ की सर्चिंग की गई। कई जगहों पर उसके पंजों के निशान मिले लेकिन बाघ नजर नहीं आया। करीब दो घंटे बाद बाघ नज़र आया जिसे ट्रैंकुलाइज कर काबू किया और पिंजरे में कैद कर लिया। बताया गया की इसकी उम्र तीन साल है। और यह नर बाघ है। जिसे रेस्क्यू कर मुकुंदपुर ले जाया गया है।


By - Sarag tv news
05-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.