खजुराहो में होने वाले फिल्म फेस्टिवल का विरोध हुआ शुरू फिल्म अभिनेता पर लगाए आरोप | SAGAR TV NEWS |

 

छतरपुर के खजुराहो में 5 से 11 दिसंबर से शुरु होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का विरोध शुरु हो गया है। जिले के स्थानीय कलाकारो को छह साल से चल रहे इस फिल्म फेस्टिवल मे जगह नहीं दिये जाने से उन्होंने विरोध किया है। स्थानीय कलाकारों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर अपना विरोध जताया। कलाकारों ने आरोप लगाया कि खजुराहो फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फिल्म कलाकार राजा बुन्देला करते हैं। और इस कार्यक्रम में एम पी सरकार अपना फंड भी देती है। लेकिन राजा बुंदेला स्थानीय कलाकारों को कोई मंच नहीं देते हैं। और मुंबई से ऐसे कलाकार बुला लाते हैं। जो घर बैठ चुके हैं। साथ ही कहा की खजुराहो में टपरा टाकीज के नाम फिल्म दिखाकर सिर्फ औपचारिकताएं करते हैं। इसलिए उन्होने मांग की है। की स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला दिखाने के लिये इस मंच में जगह मिले।


By - Himanshu Agarwal chhatarpur (M.P.)
03-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.