MP | भाई ने बग्घी में निकाली बहन की बरात, दुल्हन ने किया डांस || SAGAR TV NEWS ||
एमपी के बुरहानपुर में पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हे की तर्ज पर घर से दुल्हन की बरात निकासी हुई। भाई ने बग्घी बुलाई। उस पर सवार होकर दुल्हन ने पालकी मैं होके सवार चली रे...मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे....गाने पर जमकर डांस किया। ये देखकर हर कोई हैरान था। बुरहानपुर में ही एक दिन पहले भी एक दूल्हा इसी तरह डीजे पर चढ़कर डांस करता नजर आया था। यह वीडियो शहर के सरस्वती नगर निवासी राजानी परिवार की बेटी दीपिका पंजूमल राजानी का है। इनका विवाह एक दिन पहले इंदौर में हुआ है। इंदौर जाने से पहले दीपिका के भाई जय राजानी ने अपनी बहन की इस तरह शानोशौकत से बरात निकाली। दीपिका के पिता का सपना था कि उनकी बेटी की बरात धूमधाम से निकले, लेकिन पिता की मृत्यु होने के बाद उनके पुत्र जय राजानी ने उनके इस सपने को पूरा किया। वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद जमकर तारीफ हो रही है। जब दुल्हन डांस कर रही थी तब बराती दुल्हन के डांस के साथ सेल्फी लेते नजर आए।