तीसरी लहर से निपटने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जे डी ने किया अस्पताल का दौरा || SAGAR TV NEWS ||

 

स्वास्थ्य विभाग की ज्वाईंट डायरेक्टर नीना गिडियन ने सागर जिले की खुरई सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान ज्वाईंट डायरेक्टर ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर उसकी जानकारी ली। साथ ही माक ड्रिल कर वार्डो में बेड पर मरीजों तक पहुंच रही आक्सीजन का जायजा लिया। बता दे की यह सब तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर किया जा रहा है। आने वाले समय में यदि संक्रमितों की संख्या बढ़ती है तो उनको भर्ती करने व आक्सीजन सप्लाई की स्थिति को सुनिचित किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ शेखर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
02-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.