पिकअप का पहिया निकलने से डीजे धमाल बैंड पार्टी के 16 लोग चोटिल
शादी समारोह में बैंड बाजा के लोग हादसे का शिकार हो गए। पिकअप वाहन पलटने से 16 लोग घायल हुए हैं। मामला बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी के सीताकामथ गांव से सामने आया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पाथाखेड़ा की एक बैंड पार्टी के लोगों की पिकअप गाड़ी का पहिया निकल जाने से दुर्घटना हो गई। वाहन में बैंड पार्टी के करीब 20 लोग थे। जिनमें से 16 लोगों को चोटें आयी हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राइवेट वाहनों से घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया था। घायलों में 25 से 30 साल के युवक शामिल हैं। बताया गया की पाथाखेड़ा की तायवाड़े डीजे धमाल बैंड पार्टी के लोग केरिया गांव में बारात लगाने के लिए पिकअप से जा रहे थे। जहाँ छुरी और सीताकामथ के बीच गाड़ी का पहिया अचानक निकल गया। और सभी लोग घायल हो गए।