शादी से लौट रही दूल्हा दुल्हन की कार का Accident दूल्हे के जीजा की Death दुल्हन चोटिल
शादी के बाद वापस इंदौर लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार शाजापुर जिले में फोरलेन पर हादसे का शिकार हो गई। कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दुल्हन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर शाजापुर में प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया। लेकिन रास्ते में दूल्हे के जीजा की मौत हो गई। उन्हें इंदौर के अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीँ दुल्हन की गर्दन में फैक्चर हुआ है। जिसका ऑपरेशन होगा। जानकारी के मुताबिक इंदौर के कटारिया परिवार के बेटे अमित की बारात कानपुर गई थी। शादी के बाद शनिवार रात को बारात वापस इंदौर लौट रही थी। जो हादसे का शिकार हो गयी। जहाँ दुल्हन नेहा दूल्हे का जीजा अनिल और ड्राइवर मुन्ना घायल हो गए थे। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।