भेड़ाघाट में कई दिनों से दहशत फैला रहा था मगरमच्छ वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने आखिरकार पकड़ा

भेड़ाघाट-पंचवटी से लगे एक कुंड में बीते एक महीने से आंख मिचौली खेल रहे मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में आज शनिवार 27 नवंबर को कैद हो गया। वन विभाग ने उसे पिंजरे में फंसाने के लिए चारे के तौर पर मुर्गा लटका कर रखा था। सुबह नाविकों ने पिंजरे में मगरमच्छ को फंसा देख वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम नाविकों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वन विभाग की रेस्क्यू टीम पिंजरे सहित मगरमच्छ को लेकर वहां से परियट के लिए रवाना हुई। परियट मगरमच्छों का प्राकृतिक रहवास है। वहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। दरअसल ये मगरमच्छ भेड़ाघाट में आने वाले पयर्टकों के लिए खतरा बन गया था। आशंका थी कि कोई पयर्टक उसका शिकार न बन जाए। अक्सर मगरमच्छ धूप सेंकने निकलता था और वन विभाग की रेस्क्यू टीम को देखते ही पंचवटी के कुंड में चला जाता था।मगरमच्छ को पंचवटी से रेस्क्यू किए जाने को लेकर वन विभाग की कार्रवाई पर वन्य प्राणी प्रेमी सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

 

 


By - sagar tv news
27-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.