खदान में काम कर रहे श्रमिक की अचानक गयी जान

बालाघाट से 5 किलोमीटर दूर भरवेली गांव में इंडिया लिमिटेड भरवेली खदान में शुक्रवार को भूमिगत खदान 15 लेवल में खदान दुर्घटना के कारण प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना साइड वाल के गिरने के कारण घटित हुई।मृतक का नाम चैतराम जो की अमेड़ा गांव का रहने वाला है। खान प्रबंधक जो जबलपुर में थे घटना की जानकारी मिलने के बाद वह वापस भरवेली आ रहे हैं। मृतक श्रमिक के परिवार को कंपनी की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार और तात्कालिक सहायता में 1.50 लाख रुपए देने की जानकारी सामने आई हैं क्या और किस तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसकी जानकारी आना शेष है।घटना की तकनीकी कारण क्या थे इसकी जांच की जाएगी। मॉयल कामगार संगठन भरवेली शाखा ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतक श्रमिक को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवार को सभी आवश्यक सहायता देने एवं भूमिगत खदान में सुरक्षा प्रबंध की समीक्षा करने की मांग मॉयल प्रबंध से की है।बालाघाट से पंकज डहरवाल

 


By - sagar tv news
26-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.