खुरई में 6 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खुरई पुलिस ने लगातार 6 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। स्थाई वारंटी 54 वर्षीय जगदीश राय निवासी बहेरिया थाना केंट सागर पर एक्सीडेंट का मामला दर्ज था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी पर न्यायालय द्वारा 6 सालों से स्थाई वारंट जारी था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शहरी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी जगदीश राय एक्सीडेंट में हुई मौत के मामले में 2015 से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।