जलाशय का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस का बल प्रयोग खुद पहुंचे कलेक्टर एसपी || SAGAR TV NEWS ||

 

उमरिया जिले के अतरिया गांव में अचानक से स्थिति बिगड़ गयी। वो भी इस कदर की भारी बल तैनात करना पड़ा। जहाँ ग्रामीणों के साथ तीखी बहस के बाद जलाशय निर्माण का काम शुरू हो पाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 8 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। मौके पर कलेक्टर एसपी को भी पहुंचना पड़ा। दरअसल साल 2016 में सिंचाई विभाग ने अतरिया गांव में 12 करोड़ की लागत से जलाशय निर्माण की आधारशिला रखी थी, जिसका ग्रामीणों ने तभी से विरोध करना शुरू कर दिया था, जलाशय निर्माण में एजेंसी द्वारा नहर का काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन जलाशय निर्माण का काम चार साल के बाद ग्रामीणों द्वारा मुआवजा लिए जाने के बाद भी लगातार विरोध करने से शुरू नही हो पाया। वहीँ 24 नवंवर को प्रशासन ने योजनाबद्ध तरीके से भारी पुलिस बल के साथ प्रस्तवित जलाशय निर्माण स्थल की ओर कूच किया, लेकिन ग्रामीणों ने जमीन के बदले जमीन की मांग करते हुए जबरदस्त विरोध शुरू किया और प्रशासन की टीम को बाहर ही रोकने का प्रयास किया। लेकिन तैएरी के साथ पहुंची टीम ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद प्रशासन की टीम निर्माण स्थल तक पंहुची और जलाशय निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। प्रदर्शन की संभावना के बीच भारी पुलिस बल तैनात की गयी है। निर्माण स्थल पर भी पुलिस अधिकारी डेरा जमाए हैं। इसको लेकर एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी दी।


By - rajkumar gautam umariya
25-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.